Yamaha Motor India ने भारतीय स्कूटर मार्केट में धमाकेदार एंट्री मारते हुए अपनी RayZR 125 Fi Hybrid का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है।

लगभग ₹80,000 से ₹90,000 (एक्स-शोरूम) की कीमत में मिलने वाला यह 125cc स्कूटर न केवल दमदार लुक और नए कलर ऑप्शन के साथ आता है, बल्कि इसमें पावर असिस्ट, TFT कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और गूगल मैप्स नेविगेशन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी दी गई हैं।
दमदार इंजन और पावर असिस्ट टेक्नोलॉजी
इस स्कूटर में 125cc फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 8 bhp की पावर और 10.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। E20 फ्यूल सपोर्ट, CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ‘एन्हांस्ड पावर असिस्ट’ फीचर इसे खास बनाते हैं। यह पावर असिस्ट ढलान या भारी लोड में एक्सेलेरेशन को आसान बना देता है।
नए जमाने का TFT कंसोल और Y-कनेक्ट सपोर्ट
2025 मॉडल में TFT डिजिटल कंसोल दिया गया है जो ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल से कनेक्ट होता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इंटरसेक्शन अलर्ट और रोड नेम डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। Y-कनेक्ट एप से यह सारी जानकारी रियल-टाइम में देखी जा सकती है।
फीचर्स और स्टोरेज में भी नंबर वन
LED हेडलैम्प, LED DRLs, साइड-स्टैंड कट-ऑफ, आंसर बैक और 21 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज इसे एक परफेक्ट सिटी स्कूटर बनाते हैं। साथ ही, नए कलर ऑप्शन में मैट ग्रे मेटालिक और स्पोर्टी सिल्वर व्हाइट भी शामिल हैं।