Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि REDMI Note 15 Pro और Note 15 Pro+ को चीन में 21 अगस्त 2025 को लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने Note 15 Pro+ का डिज़ाइन भी टीज़ कर दिया है, जिसमें प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।
REDMI Note 15 Pro+ का डिजाइन
Note 15 Pro+ का डिजाइन बेहद शानदार है। इसमें बीच में बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का OIS कैमरा शामिल है। इसका कर्व्ड डिस्प्ले और बॉडी हाथ में पकड़ने पर फ्लैगशिप जैसा अहसास देते हैं।
REDMI Note 15 Pro दमदार Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन को पावर देगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, जो पिछले मॉडल की तुलना में अपग्रेडेड है। Geekbench टेस्ट में इसे 1228 का सिंगल-कोर और 3230 का मल्टी-कोर स्कोर मिला है। साथ ही फोन में 16GB RAM भी दी गई है, जिससे परफॉर्मेंस और स्मूथ होगी।
REDMI Note 15 Pro 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
REDMI Note 15 Pro+ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसका मतलब है कि बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो सकेगा।
REDMI Note 15 Pro पहला Satellite Edition फोन
Xiaomi ने इस बार एक नया धमाका किया है। Note 15 Pro+ में Beidou Satellite Messaging का फीचर आ सकता है। इसका मतलब है कि यह Redmi का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो Satellite Communication को सपोर्ट करेगा। यह उन जगहों पर काम आएगा जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता।
REDMI Note 15 Pro लॉन्च डेट और उम्मीदें
कंपनी ने पुष्टि की है कि 21 अगस्त को यह सीरीज़ लॉन्च होगी। यूजर्स को उम्मीद है कि यह फोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और तेज चार्जिंग के साथ एक पावरफुल 5G स्मार्टफोन साबित होगा।