सिर्फ इतना दाम Redmi 15 5G में मिल रहे हैं 7000mAh बैटरी और धमाकेदार फीचर्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने पुराने वर्जन Redmi 14 5G से कई अपग्रेड्स लेकर आया है।

सिर्फ इतना दाम Redmi 15 5G में मिल रहे हैं 7000mAh बैटरी और धमाकेदार फीचर्स

इसमें 7000mAh की बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, और दमदार परफॉर्मेंस के साथ कई AI फीचर्स दिए गए हैं। चलिए इसके फीचर्स और कीमत पर नज़र डालते हैं।

Redmi 15 5G Look और Design

Redmi 15 5G का डिज़ाइन मॉडर्न और आकर्षक है। इसमें 6.9-इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस 850 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। साथ ही यह TÜV Rheinland सर्टिफाइड है, जो आंखों की सुरक्षा के लिए Low Blue Light और Flicker-Free जैसी तकनीकें प्रदान करता है।

Redmi 15 5G Processor और Performance

फोन में Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसमें दो Cortex A78 और छह Cortex A55 कोर शामिल हैं। यह फोन 6GB/128GB और 8GB/256GB वेरिएंट्स में आता है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है और कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

Redmi 15 5G Camera

Redmi 15 5G में 50MP AI डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिसमें f/1.75 अपर्चर दिया गया है। फोटो क्वालिटी अच्छी और नैचुरल आती है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे में AI Erase, AI Beauty, AI Sky और Classic Film Filters जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

Redmi 15 5G Battery

इस फोन की सबसे खास बात है इसकी 7000mAh की बैटरी, जो आसानी से 2 दिन तक चल सकती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और बॉक्स में 33W का चार्जर भी दिया गया है। इसके अलावा यह 18W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

Redmi 15 5G Price

Redmi 15 5G की कीमत भारत में इस प्रकार है:

  • 6GB + 128GB वेरिएंट – ₹14,999
  • 8GB + 128GB वेरिएंट – ₹15,999
  • 8GB + 256GB वेरिएंट – ₹16,999

यह फोन 28 अगस्त दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है – Frosted White, Sandy Purple और Midnight Black

Leave a Comment