भारत के प्रमुख कंज्यूमर टेक ब्रांड POCO ने किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना नया धमाका POCO M7 Plus 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट और लंबी बैटरी लाइफ के लिए डिजाइन किया गया है।

इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी 7000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी और 6.9-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹12,999 रखी गई है।
POCO M7 Plus 5G जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon® 6s Gen 3
POCO M7 Plus 5G में Snapdragon® 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ 16GB तक Turbo RAM का सपोर्ट मिलता है। इसका 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया ब्राउज़िंग को बेहद स्मूद बनाता है।
POCO M7 Plus 5G दमदार बैटरी और रिवर्स चार्जिंग
इसकी 7000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी 1600 चार्ज साइकल तक चलने के लिए डिजाइन की गई है और 4 साल बाद भी 80% बैटरी क्षमता बनाए रखती है। इसमें 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे यह पावर बैंक की तरह भी काम करता है।
POCO M7 Plus 5G शानदार डिस्प्ले और डिजाइन
6.9-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग को बेहद शानदार बनाता है। इसका प्रीमियम ग्रिड डिजाइन और मैट फिनिश इसे स्टाइलिश और टिकाऊ दोनों बनाते हैं।
POCO M7 Plus 5G कैमरा और ड्यूरेबिलिटी
फोन में 50MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो हर रोशनी में बेहतरीन फोटो क्लिक करता है। यह IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, 2 OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।
POCO M7 Plus 5G लॉन्च ऑफर और कीमत
- 6GB+128GB वेरिएंट – ₹12,999*
- 8GB+128GB वेरिएंट – ₹13,999*
- ₹1,000 इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट (HDFC, SBI, ICICI बैंक कार्ड)
- ₹1,000 एक्सचेंज बोनस (चुने हुए डिवाइस पर)
सेल की शुरुआत 19 अगस्त, दोपहर 12 बजे से Flipkart पर होगी।