Google Pixel 10 Pro Fold लीक: जबरदस्त फीचर्स और नया डिज़ाइन, Samsung Fold 7 को देगा टक्कर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Google अपनी नई Pixel 10 Series को 20 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। इसी लाइनअप में आने वाला Google Pixel 10 Pro Fold पहले से ही चर्चा में है।

Pixel 10 pro fold

यह फोन Samsung Galaxy Z Fold 7 और Vivo X Fold 5 को सीधी टक्कर देगा।

Pixel 10 Pro Fold का डिज़ाइन

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google ने Pixel 10 Pro Fold के डिज़ाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। इसका कैमरा मॉड्यूल पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन फोन की ड्यूराबिलिटी (टिकाऊपन) को लेकर बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

Pixel 10 pro fold IP68 रेटिंग के साथ ज़्यादा मज़बूत

Pixel 10 Pro Fold को इस बार IP68 रेटिंग मिल सकती है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन होगा जिसमें इतनी हाई लेवल की प्रोटेक्शन मिलेगी।

Pixel 10 pro fold थोड़ा भारी होगा फोन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Pixel 10 Pro Fold का वजन करीब 258 ग्राम होगा। यानी यह Samsung और Vivo के नए फोल्डेबल्स से करीब 40 ग्राम ज्यादा भारी होगा।

Pixel 10 pro fold स्टोरेज में बड़ा अपग्रेड

Google इस बार स्टोरेज टेक्नोलॉजी को भी अपग्रेड कर सकता है। Pixel 10 Pro Fold में UFS 4.0 स्टोरेज देखने को मिलेगी, जो पहले के UFS 3.1 से काफी तेज है। उम्मीद है कि यह अपग्रेड पूरी Pixel 10 Series में दिया जाएगा।

Pixel 10 Pro Fold की कीमत

भारत में इसकी संभावित कीमत करीब ₹1,72,999 बताई जा रही है। यह Samsung Galaxy Z Fold 7 से थोड़ी सस्ती होगी, जिससे यह भारतीय मार्केट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

Pixel 10 pro fold लॉन्च और उपलब्धता

Google 20 अगस्त को Pixel 10 Series को लॉन्च करेगा। हालांकि, Pixel 10 Pro Fold और नए Pixel Watch की उपलब्धता तुरंत नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस अक्टूबर तक मार्केट में आ सकते हैं।

Scroll to Top