कौड़ियों के भाव मार्केट में एंट्री करने आ रहा Oppo का नया 5G स्मार्टफोन – दमदार प्रोसेसर और Android 15 सपोर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ओप्पो अपने नए स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G को लेकर सुर्खियों में है। यह फोन हाल ही में Geekbench लिस्टिंग पर स्पॉट हुआ है, जहां इसके प्रोसेसर, रैम और ओएस से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

Oppo A6 Pro 5G

फोन पहले ही SIRIM, FCC और TUV सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है, जिससे यह साफ है कि कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में उतार सकती है।

Oppo A6 Pro 5G डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और Android 15 ओएस

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। फोन में 8GB रैम और Android 15 ओएस मिलने वाला है, जो इसे आने वाले समय का स्मार्टफोन बनाता है। सिंगल-कोर टेस्ट में इसने 736 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2010 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

Oppo A6 Pro 5G बैटरी और चार्जिंग में दमदार पावर

TUV लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A6 Pro 5G को 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 5800mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इससे यूज़र्स को लंबे समय तक बिना चार्ज किए फोन चलाने का अनुभव मिलेगा।

Oppo A6 Pro 5G डिस्प्ले और कैमरा सेटअप

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। कैमरे की बात करें तो, इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह सेटअप बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के लिए काफी दमदार माना जा रहा है।

Oppo A6 Pro 5G कीमत और लॉन्चिंग

हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक के अनुसार यह फोन ₹15,000 – ₹18,000 के बीच लॉन्च हो सकता है। यह Oppo A5 Pro 5G का सक्सेसर होगा और कम दाम में प्रीमियम फीचर्स ऑफर करेगा।

Scroll to Top