Mercedes-Benz CLE 53 4MATIC+ Launch: सिर्फ 4.2 सेकंड में पकड़ लेती है 100 की स्पीड, लग्जरी फीचर्स से भरपूर, कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप महंगी और लग्जरी कारों के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। भारत में Mercedes-Benz ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस कूपे CLE 53 4MATIC+ को लॉन्च कर दिया है

Mercedes-Benz CLE 53 4MATIC+ Launch

जो सिर्फ 4.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। कंपनी ने इसे इतना पॉवरफुल और स्टाइलिश बनाया है कि पहली नजर में ही दिल जीत ले।

Mercedes-Benz CLE 53 4MATIC+ Launch इंजन और परफॉर्मेंस

इस कार में 3.0-लीटर M 256M इनलाइन सिक्स-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसमें ट्विन टर्बोचार्जिंग और इलेक्ट्रिक कम्प्रेसर शामिल है। यह 449 bhp पावर और 560 Nm टॉर्क देता है, जबकि ओवरबूस्ट के साथ 600 Nm तक टॉर्क जनरेट कर सकता है।
केवल 4.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है, और इसकी टॉप स्पीड AMG पैकेज के साथ 270 किमी/घंटा है।

Mercedes-Benz CLE 53 4MATIC+ Launch ट्रांसमिशन और ड्राइव मोड्स

CLE 53 में AMG SPEEDSHIFT TCT 9G ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें स्लिपरी, कंफर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट+, और इंडिविजुअल – कुल पांच ड्राइव मोड्स मिलते हैं।
इसके अलावा, इसमें 4MATIC+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम, रियर एक्सल स्टीयरिंग, रेस स्टार्ट और ड्रिफ्ट मोड भी मौजूद हैं।

Mercedes-Benz CLE 53 4MATIC+ Launch हाई-टेक फीचर्स

Mercedes-Benz CLE 53 4MATIC+ में लग्जरी और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है:

  • 11.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 360 डिग्री कैमरा
  • बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग
  • ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • मेमोरी पावर्ड सीट्स
  • 21 इंच अलॉय व्हील्स और AMG बैजिंग

Mercedes-Benz CLE 53 4MATIC+ Launch कीमत और उपलब्धता

भारत में Mercedes-Benz CLE 53 4MATIC+ की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार यह कार तुरंत डिलीवरी के लिए उपलब्ध है और CLE 300 कैब्रियोलेट के ऊपर पोजिशन की गई है।

Scroll to Top