मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर एसयूवी ग्रैंड विटारा का नया फैंटम ब्लैक एडिशन पेश कर दिया है। यह लिमिटेड एडिशन खासतौर पर टॉप-स्पेक Alpha+ Strong Hybrid वेरिएंट में ही मिलेगा।

इसका डिजाइन और कलर स्कीम इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और अट्रैक्टिव बनाते हैं।
Maruti Suzuki डिजाइन में नया Matte Black मैजिक
इस एडिशन में एक्सक्लूसिव मैट ब्लैक पेंट फिनिश दी गई है, जो किसी और वेरिएंट में नहीं मिलेगी। 17-इंच के अलॉय व्हील्स भी ब्लैक कलर में हैं और क्रोम पार्ट्स की जगह ब्लैक फिनिश दी गई है, जिससे SUV का लुक और ज्यादा आक्रामक दिखता है।
Maruti Suzuki इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, क्योंकि Alpha+ Strong Hybrid वेरिएंट पहले से ही ऑल-ब्लैक लेदरट अपहोल्स्ट्री और चैम्पेन गोल्ड एक्सेंट्स के साथ आता है।
फीचर्स में शामिल हैं –
- 9-इंच टचस्क्रीन (वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto)
- पैनोरमिक सनरूफ
- 360-डिग्री कैमरा
- हेड्स-अप डिस्प्ले
- वायरलेस चार्जर
- Clarion साउंड सिस्टम (4 स्पीकर + 2 ट्वीटर)
Maruti Suzuki पावर और माइलेज
इस एडिशन में वही 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 0.76kWh बैटरी और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप बनाता है। यह 116hp का पावर आउटपुट देता है और e-CVT गियरबॉक्स के साथ आता है।
कंपनी का दावा है कि यह SUV 27.97 kmpl का शानदार माइलेज देती है।
Maruti Suzuki संभावित कीमत
मारुति सुजुकी ने Grand Vitara Phantom Blaq Edition की कीमत अभी घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह स्टैंडर्ड Alpha+ Strong Hybrid वेरिएंट से थोड़ी ज्यादा होगी।