महिंद्रा ने इस स्वतंत्रता सप्ताह में धमाकेदार अंदाज़ में अपने नए कॉन्सेप्ट वाहनों की झलक दिखाई है। कंपनी ने NU_IQ प्लेटफॉर्म पर आधारित चार नए कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहा Mahindra Vision S Concept।

यह कॉन्सेप्ट अगले जनरेशन के बोलेरो का प्रीव्यू है, जिसे 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Mahindra Vision S दमदार और आकर्षक डिजाइन
Mahindra Vision S Concept में एल-शेप एलईडी DRLs, नए डिज़ाइन का ग्रिल, ट्विन पीक्स लोगो, आइस-क्यूब एलईडी फॉग लाइट्स, कॉन्ट्रास्ट कलर स्किड प्लेट्स और मज़बूत बॉडी क्लैडिंग दी गई है। साइड में फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, रुफ माउंटेड ऑक्स लाइट्स और मशीन्ड अलॉय व्हील्स इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं। पीछे की तरफ डिफेंडर-स्टाइल लैडर, स्टोरेज बॉक्स, टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और वर्टिकली स्टैक्ड एलईडी लाइट स्ट्रिप्स मौजूद हैं।
Mahindra Vision S लग्जरी से भरपूर इंटीरियर
इसका इंटीरियर फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आता है जिसमें ब्लू-एंड-ब्लैक थीम, सिल्वर डैशबोर्ड एक्सेंट्स और ग्लॉसी ब्लैक इंसर्ट्स दिए गए हैं। इसमें नई फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले, वर्टिकल एसी वेंट्स और प्रीमियम बटन-कंट्रोल्स देखने को मिलते हैं। डैशबोर्ड के पैसेंजर साइड पर येलो इंसर्ट्स और बकल्स इसे यूनिक टच देते हैं।
Mahindra Vision S फीचर्स की लंबी लिस्ट
महिंद्रा इसमें पैनोरामिक सनरूफ, ड्राइव मोड्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 360-डिग्री कैमरा, TPMS, लेवल-2 ADAS और मल्टीपल एयरबैग्स जैसे फीचर्स देने की योजना में है। यह गाड़ी FWD, AWD, इलेक्ट्रिक या ICE सभी तरह के पावरट्रेन में पेश हो सकती है।
Mahindra Vision S लॉन्च और उम्मीदें
Mahindra Vision S Concept को 2026 की शुरुआत में टेस्टिंग के बाद मार्केट में उतारा जाएगा। उम्मीद है कि यह बोलेरो के नए जनरेशन के रूप में लॉन्च होगी और ऑफ-रोडिंग व पावरफुल परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।