सिर्फ ₹27.79 लाख में आएगी Mahindra BE 6 Batman Edition, 682Km रेंज और लिमिटेड 300 यूनिट्स का जबरदस्त ऑफर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra be 6 batman edition price: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने DC कॉमिक्स पर आधारित फिल्मों के निर्माता वार्नर ब्रदर्स के साथ मिलकर अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV का एक खास एडिशन लॉन्च किया है

Mahindra be 6 batman edition price

जिसे BE 6 Dark (Batman Edition) नाम दिया गया है। यह लिमिटेड एडिशन बाकी डार्क वर्ज़न से अलग है क्योंकि इसका डिज़ाइन बैटमैन फिल्मों और कॉमिक्स से प्रेरित है।

Mahindra be 6 batman edition price कीमत और बुकिंग डिटेल्स

महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन की बुकिंग 23 अगस्त से शुरू होगी और डिलीवरी 20 सितंबर से की जाएगी, जो कि बैटमैन डे के दिन है। सिर्फ 300 यूनिट्स में लॉन्च किया गया यह कलेक्टर एडिशन उन फैंस के लिए खास मौका है जो एक सुपरहीरो-थीम वाली इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं। इसकी कीमत ₹27.79 लाख रखी गई है।

Mahindra be 6 batman edition price दमदार और यूनिक डिज़ाइन

इस SUV में कस्टम सैटिन ब्लैक बॉडी कलर दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट डोर पर बैटमैन डीकल्स, टेलगेट पर डार्क नाइट बैज, फेंडर, बंपर और रिवर्स लैंप पर बैटमैन का लोगो दिया गया है। इसमें 19-इंच के व्हील्स मिलते हैं, जिन्हें 20-इंच ऑप्शन से बदला जा सकता है। व्हील हब कैप्स पर भी बैटमैन का लोगो है। ब्रेक्स और स्प्रिंग्स को अल्केमी गोल्ड पेंट से फिनिश किया गया है।

Mahindra be 6 batman edition price स्पेशल फीचर्स और रूफ डिज़ाइन

इन्फिनिटी रूफ पर डार्क नाइट ट्रिलॉजी का एम्बलम दिया गया है। अंदर की तरफ, नाइट ट्रेल कार्पेट प्लैंक्स और बैटमैन प्रोजेक्शन इसे और भी खास बनाते हैं। यह सिर्फ एक SUV नहीं बल्कि गोथम सिटी के गार्जियन बैटमैन को समर्पित एक चलती-फिरती श्रद्धांजलि है।

Mahindra be 6 batman edition price शानदार और लग्जरी इंटीरियर

इंटीरियर में भी गोथम-स्टाइल डिज़ाइन जारी है। डैशबोर्ड पर ब्रश्ड अल्केमी प्लेट दी गई है, जो एडिशन नंबर दिखाती है। चारकोल लेदर इंस्ट्रूमेंट पैनल को अल्केमी गोल्ड हैलो से घेरा गया है, जिससे ड्राइवर कॉकपिट प्रीमियम लगता है। सीटों में स्वेड और लेदर के साथ गोल्डन एक्सेंट हैं और उन पर डार्क नाइट ट्रिलॉजी बैज लगा है। डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील, कंट्रोलर, EPB और की-फॉब पर भी बैटमैन का लोगो है।

Mahindra be 6 batman edition price बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन, इलेक्ट्रिक SUV के Pack Three वेरिएंट पर आधारित है। इसमें 79 kWh की बैटरी दी गई है जो ARAI के मुताबिक एक चार्ज पर 682 किमी की रेंज देती है। बैटरी से पावर रियर एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को मिलती है, जो 286 hp पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करती है।

Scroll to Top