iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए लाया गया है जिन्हें पावरफुल बैटरी, स्मूथ गेमिंग परफॉर्मेंस और बेहतरीन डिस्प्ले चाहिए।

iQOO Neo 10 का डिज़ाइन और डिस्प्ले
iQOO Neo 10 को प्रीमियम लुक और स्लीक बॉडी के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेज़ोल्यूशन (1260×2800px) सपोर्ट करता है। इसका पंच-होल डिस्प्ले बेज़ल-लेस डिज़ाइन के साथ आता है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है।
iQOO Neo 10 परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बना देता है। iQOO Neo 10 को तीन रैम वेरिएंट में पेश किया गया है — 8GB, 12GB और 16GB RAM। साथ ही, इसमें 128GB से लेकर 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
iQOO Neo 10 कैमरा सेटअप
iQOO Neo 10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें
- 50MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
शामिल हैं।
वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा 4K @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को और भी बेहतर बना देता है।
iQOO Neo 10 बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी, जो लंबी बैकअप देती है। इसके साथ 120W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर तैयार हो जाता है।
iQOO Neo 10 कीमत और उपलब्धता
iQOO Neo 10 को भारत में कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
- 8GB + 128GB – ₹31,998
- 8GB + 256GB – ₹33,998
- 12GB + 256GB – ₹35,998
- 16GB + 512GB – ₹40,998
यह फोन ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon पर उपलब्ध है।