Google Pixel 10 Pro: नया डिज़ाइन, दमदार कैमरा और धांसू AI फीचर्स के साथ 20 अगस्त को लॉन्च

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Google ने कन्फर्म कर दिया है कि Pixel 10 Series का लॉन्च 20 अगस्त को न्यूयॉर्क में होने वाले Made by Google Event में किया जाएगा। इस सीरीज़ में Pixel 10, 10 XL, 10 Pro, 10 Pro XL और 10 Pro Fold शामिल होंगे।

Google Pixel 10 Pro

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में है Google Pixel 10 Pro, जो डिज़ाइन और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड लेकर आ रहा है।

Google Pixel 10 Pro दमदार डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

Pixel 10 Pro का डिज़ाइन पिछले मॉडल से मिलता-जुलता होगा, लेकिन इसमें नए कलर ऑप्शन्स देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन Porcelain White, Jade Green और Moonstone Grey-Blue जैसे कलर्स में लॉन्च होगा। खास बात यह है कि इसका Pixel 10 Pro Fold वर्ज़न IP68 Dust Resistance के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन होगा।

Google Pixel 10 Pro कैमरा होगा सबसे बड़ा अपग्रेड

Pixel 10 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा, जिससे प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस मिलेगा।

  • 200MP का मेन कैमरा (लीक के मुताबिक)
  • अल्ट्रावाइड लेंस
  • टेलीफोटो लेंस

सेल्फी कैमरा लगभग Pixel 9 Pro जैसा ही रहने की उम्मीद है। इसके अलावा Google AI इंटीग्रेशन के साथ Camera Coach फीचर लाने वाला है, जो Gemini AI की मदद से फोटो क्लिक करते समय गाइड करेगा।

Google Pixel 10 Pro AI फीचर्स का होगा जलवा

Pixel 10 Pro में Pixel Sense नाम का नया AI असिस्टेंट मिलेगा, जो आपके ऐप्स और पर्सनल डेटा से सीखकर स्मार्ट सुझाव देगा। इसके अलावा Speak-to-Tweak (वॉइस से फोटो एडिटिंग) और Sketch-to-Image जैसे एडवांस टूल्स भी इसमें शामिल होंगे।

Google Pixel 10 Pro परफॉर्मेंस और बैटरी

Google Pixel 10 Pro में नया Tensor G5 Chipset (TSMC 3nm) दिया जाएगा, जिससे फोन की परफॉर्मेंस और थर्मल मैनेजमेंट दोनों में बड़ा अपग्रेड मिलेगा।

बैटरी की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें बड़ी बैटरी होगी, साथ ही Qi2 Magnetic Wireless Charging (25W) सपोर्ट भी मिलने वाला है।

Google Pixel 10 Pro कीमत और उपलब्धता

हालाँकि Google ने कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स का कहना है कि Pixel 10 Pro की शुरुआती कीमत लगभग ₹75,000 – ₹85,000 के बीच हो सकती है

Scroll to Top