Apple का अगला iPhone लाइनअप, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max, design, camera, और performance में बड़े बदलावों के साथ आ सकता है।

इस बार दोनों मॉडलों के बीच फर्क सिर्फ size तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि battery और build quality में भी noticeable अंतर देखने को मिल सकता है।
Apple iPhone 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro: Design and Build
नए leaks के अनुसार iPhone 17 Pro और Pro Max, titanium frame को छोड़कर aluminium body में लॉन्च हो सकते हैं। इसके पीछे cost और weight balancing का कारण बताया जा रहा है।
पीछे rectangular camera island होगा जिसमें तीन कैमरे होंगे और Apple logo की position भी हल्की बदली जा सकती है।
Pro Max model लगभग 5% ज्यादा मोटा हो सकता है, क्योंकि इसमें बड़ी battery फिट की जाएगी। वहीं iPhone 17 Pro का आकार लगभग iPhone 16 Pro जैसा ही रहने की उम्मीद है।
Apple iPhone 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro: Battery and Performance
Battery के मामले में Pro Max को बढ़त मिलने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 Pro Max में 5,000mAh की battery होगी, जबकि iPhone 17 Pro में इतना बड़ा upgrade देखने को नहीं मिलेगा।
दोनों ही models में नया A19 Pro Chipset मिलेगा, जिसे TSMC ने 3nm process पर बनाया है। इसके साथ पहली बार iPhones में 12GB RAM दी जा रही है। Storage 256GB से शुरू होगी।
AI-powered features (Apple Intelligence) की speed और efficiency भी इससे और बेहतर हो जाएगी।
iPhone 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro: Camera Setup
इस बार Apple दोनों Pro models को same camera setup देने जा रहा है। दोनों फोन में तीन 48MP sensors होंगे – Wide, Ultra-Wide और Periscope Telephoto lens के साथ।
Selfie और video calling के लिए front camera को 24MP में upgrade किया जा सकता है।
इसका मतलब है कि unlike पिछले सालों की तरह, इस बार Pro Max को camera में कोई अलग advantage नहीं मिलेगा।
Apple iPhone 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro: Display
दोनों ही models में ProMotion OLED panel होगा, जो 120Hz refresh rate को support करेगा। Brightness और resolution में भी कोई बड़ा फर्क नहीं होगा।
Apple iPhone 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro: Launch Timeline, Price in India, and Colours
Apple 9 September 2025 को iPhone 17 series launch कर सकता है। Pre-orders launch के कुछ ही दिनों बाद शुरू होंगे।
- iPhone 17 Pro Price in India: लगभग ₹1,45,000
- iPhone 17 Pro Max Price in India: लगभग ₹1,64,990
Colours में White, Black, Dark Blue, Orange और options उपलब्ध हो सकते हैं