Realme अपनी नई P4 5G सीरीज को भारत में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करने जा रही है। इस लाइनअप में Realme P4 5G और Realme P4 Pro 5G शामिल होंगे, जो Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों मॉडलों के कैमरा फीचर्स और कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।
Realme P4 Pro 5G — दमदार कैमरा सेटअप
Realme P4 Pro 5G में 50MP Sony IMX896 सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ) वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्रंट में 50MP OV50D सेंसर होगा। यह स्मार्टफोन 4K 60FPS और 4K HDR 30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। इसमें Hypershot Architecture, Ultra Steady Video, AI Motion Stabilisation, AI Travel Snap और AI Landscape जैसे मोड मिलेंगे।
Realme P4 Pro 5G — स्टैंडर्ड मॉडल के फीचर्स
स्टैंडर्ड Realme P4 5G में 50MP मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया जाएगा। इसमें भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Pro मॉडल जैसे AI कैमरा मोड होंगे। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।
Realme P4 Pro 5G परफॉर्मेंस और बैटरी
Realme P4 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, HyperVision AI GPU और 7,000 sq mm AirFlow VC कूलिंग सिस्टम होगा। इसकी 7,000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज पर BGMI में 90FPS पर 8 घंटे गेमप्ले मिलेगा।
Realme P4 Pro 5G डिस्प्ले और डिजाइन
दोनों डिवाइस में HyperGlow AMOLED 4D Curve+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सर्टिफिकेशन और 6,500 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी। इसके साथ 4,320Hz हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग और TÜV Rheinland आई प्रोटेक्शन भी होगा।