भारत में कैफ़े रेसर बाइक का क्रेज़ हमेशा खास रहा है, और इस समय दो मॉडल चर्चा में हैं – नई Triumph Thruxton 400 और क्लासिक Royal Enfield Continental GT 650।

दोनों का डिज़ाइन रेट्रो-प्रेरित है, लेकिन परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमत में बड़ा अंतर है।
GT 650 and triump इंजन और परफॉर्मेंस
Triumph Thruxton 400 में 398cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 42 hp की पावर और 37.5 Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
वहीं, Continental GT 650 में 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 47 hp और 52 Nm का दमदार आउटपुट देता है। यह भी 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
कागज़ पर GT 650 ज्यादा पावरफुल है, लेकिन Thruxton का हल्का वजन (183 किग्रा) इसे ज्यादा फुर्तीला बनाता है, खासकर टेढ़ी-मेढ़ी सड़कों पर। GT 650 का वजन 214 किग्रा है।
GT 650 and triump डायमेंशन और कम्फर्ट
Thruxton की सीट ऊंचाई 795 मिमी है, जबकि GT 650 की 793 मिमी, इसलिए दोनों ही राइडर्स के लिए आसानी से मैनेज करने योग्य हैं।
GT 650 में 174 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 12.5-लीटर फ्यूल टैंक है, जबकि Thruxton में 158 मिमी क्लीयरेंस और थोड़ा बड़ा 13-लीटर टैंक मिलता है।
GT 650 and triump सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Thruxton 400 में मॉडर्न सेटअप है — फ्रंट में USD फोर्क्स, रियर में मोनोशॉक और 17-इंच व्हील्स। टायर साइज़ फ्रंट 110/70 और रियर 150/60 है।
GT 650 में क्लासिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स, ट्विन रियर शॉक्स और 18-इंच व्हील्स मिलते हैं, टायर साइज़ 100/90 (फ्रंट) और 130/70 (रियर)।
ब्रेकिंग के मामले में GT 650 में 320 मिमी फ्रंट और 240 मिमी रियर डिस्क है, जबकि Thruxton में 300 मिमी और 230 मिमी डिस्क। हल्का वजन होने से Thruxton की ब्रेकिंग परफॉर्मेंस भी अच्छी रहती है।
GT 650 and triump फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Thruxton 400 में ऑल-LED लाइटिंग, राइड-बाय-वायर, ट्रैक्शन कंट्रोल, USB चार्जिंग और स्लिप-असिस्ट क्लच जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इसका इंस्ट्रूमेंट कंसोल एनालॉग-स्पीडो और LCD डिस्प्ले का मिक्स है।
GT 650 सिंपल है — डुअल एनालॉग मीटर और ABS ही इसकी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक फीचर हैं।
GT 650 and triump कीमत और वैल्यू
Thruxton 400 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹2.74 लाख है, जबकि GT 650 ₹3.25 लाख से शुरू होती है। यानी करीब ₹50,000 का अंतर है।
अगर आप मॉडर्न टेक्नोलॉजी और हल्की, स्पोर्टी राइड चाहते हैं तो Thruxton 400 बेहतर है, लेकिन अगर क्लासिक ट्विन-सिलेंडर कैरेक्टर और रेट्रो चार्म चाहिए तो Continental GT 650 सही चुनाव है